March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा जिले के ग्राम बतरा के पास दिखा विशालकाय मगरमच्छ

 


कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। ग्राम बतरा के पास एक खेत में करीब 12 फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणो में अफरा-तफरी मच गयी। खेत में काम कर रहे लोग भी मौके से भाग गए। जैसे ही मगरमच्छ की खबर क्षेत्र में फैली इसे देखने लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा
कोरबा जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर पाली ब्लॉक के ग्राम बतरा में ग्राम बिजराभौना में निवासरत किसान देवचरण उईके सुबह के वक्त अपने खेत पहुंचे और खेत में काम करने लगे तभी उनको धान की फसल के बीच से कुछ हलचल दिखाई दी। किसान ने जब पास जाकर देखा तो खेत में विशालकाय मगरमच्छ मिला जिसे देखकर पहले तो किसान हैरत में पड़ गया फिर जब उसे कुछ समझ नहीं आया तो वह खेत से चिल्लाते हुए भागा।
करीब 12 फीट लंबे मगरमच्छ को करीब से देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। वहीं भीड़ में ही शामिल कुछ युवकों ने मगरमच्छ को काबू करने के लिए इसे रस्सी से बांधने का भी प्रयास इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वन अमला पहुंचा और मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.