March 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा मुख्य नहर का तटबंध फूटा, 100 एकड़ से अधिक खेत हुआ जलमग्न..

 

कोरबा में हसदेव बांगो परियोजना के मुख्य नहर का पार आज सुबह बुधवार को कोरबा जिला के पहाड़ गांव के पास फूट गई वहीं नहर के फूटने से लगभग 5 से 7 किलो मीटर तक नहर का पानी फैल गया इससे 100 एकड़ से अधिक खेत में लगी फसल डूब गई।

कोरबा हसदेव बांगो परियोजना के मुख्य नहर का पार क्षतिग्रस्त हो गया था। नहर में तेज धार होने के कारण पानी खेतों में घूस गया। लगभग 100 एकड़ से अधिक खेत जलमग्न हो गया। खेतों में धान की फसल लगी है। खबर लिखे जाने तक 35 से 40 किसान इससे प्रभावित हुए हैं। अभी भी पानी का बहव चल ही रहा है लिहाजा और भी नुकसान होने की संभावना बना हुआ है

 

मिली जानकारी अनुसार वर्षा होने के कारण नहर पार क्षतिग्रस्त हुआ है। मेंटेनेंस के अभाव में पार पहले से कमजोर था ग्रामीणों का कहना है कि पार पहले से ही कमजोर रहा होगा। मगर सिंचाई विभाग के टाइम कीपर और सब इंजीनियर ने इस पर ध्यान नहीं दिया जिसके चलते अचानक पार फूट गया और खेत जल मग्न हो गए। इससे किसानों को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.