सरायपाली विधानसभा के लिए भाजपा से दमदार प्रत्याशी मिलने की खुशी में उत्साहित भाजपा मण्डल केदुवां के कार्यकर्ता







छत्तीसगढ़ में आगामी नवम्बर, दिसम्बर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से सरायपाली विधानसभा से सरल, सहज, मृदुभाषी, मिलनसार, जन-जन के लोकप्रिय भाजपा नेत्री आदरणीया श्रीमती सरला कोसरिया जी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ एवं प्रदेश प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ को भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा मण्डल केदुवां ही नहीं पूरे विधानसभा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह एवं जोश देखने को मिल रहा है. सरायपाली विधानसभा के लिए भाजपा से दमदार प्रत्याशी मिलने की खुशी में उत्साहित भाजपा मण्डल केदुवां के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीमती सरला कोसरिया जी के स्वागत हेतु मण्डल अध्यक्ष संजय डडसेना जी के नेतृत्व में शिशु मंदिर प्रांगण केदुवां में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर कार्यक्रम में शामिल हुए. उक्त कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमोद पटेल जी के नेतृत्व में जलपुर मोड़ से बाइक रैली से स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे. तत्पश्चात महिला मोर्चा के बहनों द्वारा मंडल मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती विनीता साहू, श्रीमती नवीन प्रभा डडसेना एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती अमृतो राणा व श्रीमती मेनका निषाद जी के नेतृत्व में महिला मोर्चा के बहनों द्वारा आरती एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया. मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में मण्डल महामंत्री बृजमोहन चौधरी जी एवं युवा मोर्चा महामंत्री आलोक सतपथी जी के नेतृत्व में आतिशबाजी कर गर्मजोशी के साथ नारेबाजी करते हुए स्वागत किया गया. श्रीमती सरला कोसरिया जी को सरायपाली विधानसभा से प्रत्याशी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर उमड़ पड़ी है. जिससे ऐसे प्रतीत हो रही है जैसे छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार भारी से भारी प्रचण्ड मतों से श्रीमती सरला कोसरिया जी को जीत दिलाकर विधायक बनाने सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जिताने के लिए कमर कस लिये हैं.

सरायपाली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कोसरिया जी ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ता को टिकट मिला है । चुनाव जीतने के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता समर्पित भावना से काम कर रहे हैं । सभी कार्यकर्ताओं के बदौलत प्रत्येक बूथ व शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं के सहयोग से चुनाव लड़ने की बात उन्होंने कही। भाजपा मण्डल केदुवां के सभी कार्यकर्ताओं के मिले अपार प्यार, स्नेह व स्वागत, सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सरला कोसरिया जी के साथ जिला महामंत्री संजय शर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर, पू्र्व मंडी अध्यक्ष समरलाल बरिहा, जिला प्रतिनिधि मालिकराम पटेल, जनपद सभापति माधवदास चौधरी, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष कोमल नायक, मण्डल उपाध्यक्ष द्वय निलाम्बर नायक, रमेश नायक, मुरलीधर पटेल, तेजराम पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष जलंधर प्रधान, महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष श्रीमती अमृतो राणा, वरिष्ठ नेता प्रोजेक्ट प्रधान, प्रेम अग्रवाल, शौकीलाल पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डां. प्रकाश पटेल मंचासीन थे। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष संजय डडसेना, मण्डल महामंत्री द्वय बृजमोहन चौधरी, पंकज साहू, मण्डल उपाध्यक्ष द्वय दण्डाधर साव, नेपाल साहू, मंडल मंत्री हेतकुमार चौहान, मीडिया प्रभारी सुरोतीलाल लकड़ा, अजा मोर्चा अध्यक्ष नीलमणि बरिहा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष त्रिलोचन साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद पटेल, जनपद सदस्य द्वय कुसुम सिदार, मोहन चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धरम साहू, विधानसभा मीडिया प्रभारी रविन्द्र पण्डा, आई टी सेल के विधानसभा संयोजक मुरलीधर नायक, सोशल मीडिया सरायपाली मण्डल प्रभारी किशन जायसवाल, युवा मोर्चा महामंत्री द्वय आलोक सतपथी, महारथी चौहान, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक बुद्धूराम यादव, आईटी सेल संयोजक योगेन्द्र सिदार, बाबूलाल पटेल, सुनील सोनी, संजय प्रधान, हृदयराम नायक, सुभाष प्रधान, बसंत पटेल, टिकेश्वर पटेल, सत्यप्रकाश सतपथी, कन्हैया चौधरी, गणेशराम साहू, करुणा साहू, निलाम्बर दिवान, एकादसिया पटेल, केदार पटेल, अमरसिंग पटेल, ईश्वर पटेल, देवा डडसेना, मोहनलाल पटेल, देवार्चन पटेल, जलंधर साहू, शिवलाल यादव, रूपलाल सिदार, तरुण पाण्डे, नवीन पाण्डे, राजेश चौधरी, जयप्रकाश चौधरी, निरंजन पटेल, सुखीराम बरिहा, लोमसनाथ साहू, नृपराज रावल सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री बृजमोहन चौधरी व आभार व्यक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष जलंधर प्रधान ने किया!





