July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

न्यूज़ एंकर सलमा का खुदाई के दौरान मिला नर कंकाल  पुलिस को मिली बड़ी सफलता

1 min read

 


कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में निवासरत न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना की 5 साल पूर्व हुई हत्या के मामले में आखिरकार जिला पुलिस की टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण के निर्देश पर आईपीएस रॉबिंसन गुड़िया व उनकी पूरी टीम मंगलवार को लापता न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना के नर कंकाल को खोजने के लिए कोरबा-दर्री मुख्य मार्ग में जेसीबी और पोकलेन लगाकर सुबह से प्रयास में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और देर शाम पुलिस ने लापता न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना के नर कंकाल को बरामद कर लिया है।
दर्री सीएसपी रॉबिंसन गुड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि कपड़ों के साथ नर कंकाल को बरामद कर लिया गया है। अब नर कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिए रायपुर भेजा जाएगा। न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना हत्याकांड में पहले ही पुलिस ने तीन कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसके नर कंकाल को बरामद करने में पुलिस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कोर्ट की अनुमति के बाद पुलिस ने मशीन लगाकर सड़क को खोदना शुरू किया जिसके बाद पुलिस को यह सफलता मिल गई और सलमा हत्याकांड की जो सबसे अहम कड़ी व सबूत है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.