July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

जनपद पंचायत पोंडी-उपरोडा ने कार्यवाही कर पशुपालकों से वसूला 12 हज़ार का अर्थदंड

1 min read

 

 


सड़क से उठाकर गौठान व कांजी हाउस पहुंचाए गए घुमन्तु/लावारिस मवेशी
पशुपालकों को दी गई सख्त चेतावनी
कोरबा जिलान्तर्गत जनपद पंचायत पोंडी-उपरोडा के द्वारा सड़कों पर स्वच्छंद विचरण करने वाले घुमन्तु/लावारिस मवेशियों को काऊ केचर व कांजी हाउस के माध्यम से सड़कों से उठाकर पंचायत स्तर पर बने गौठान पहुंचाया गया। घुमन्तु/लावारिस मवेशियों से संबंधित पशुपालकों को कड़ी हिदायत दी गई कि वह अपने पालतू मवेशी सड़कों पर खुला ना छोड़े, पशुपालकों को अपने पालतू मवेशियों को सड़क पर खुला छोड़ दिया जाता है। जिसके कारण सड़क दुर्घटना की संभावना, आवागमन का बाधित होना तथा यातायात व्यवस्था आदि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
सड़क दुर्घटनाओं में जान-माल के नुकसान व घुमन्तु/लावारिस मवेशियों के घायल होने की भी आशंका बनी रहती है जनपद पंचायत पोंडी-उपरोडा द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए सड़कों व सार्वजनिक स्थानों से घुमन्तु/लावारिस मवेशियों को काऊ केचर के माध्यम से उठाकर पंचायत में बने गौठान व कांजी हाउस पहुंचाया गया। विभिन्न ग्राम पंचायतो जैसे जड़गा, कोरबी, चोटिया, सुतर्रा, पोंडी-उपरोडा, रामपुर, गुरसियां, कोनकोना से 12 पशुपालकों से 12 हज़ार का अर्थदंड भी वसूल किया गया। जनपद पंचायत पोंडी-उपरोडा के द्वारा सड़कों व सार्वजनिक स्थानों से इन घुमन्तु/लावारिस मवेशियों को हटाने तथा उन्हें गौठान आदि जगहों पर पहुंचने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।
गावों में मुनादी कर किया जा रहा स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क
जनपद पंचायत पोंडी-उपरोडा द्वारा सभी ग्राम पंचायत में पशुपालकों को मुनादी के माध्यम से सूचित किया जा रहा है कि वह अपने पालतू पशुओं को अन्यत्र खुला ना छोड़े घर पर ही सुरक्षित रूप से रखें अब जनपद पंचायत व ग्राम पंचायत द्वारा ऐसे पशुपालकों पर जिनके द्वारा अपने पालतू मवेशी सड़क पर छोड़ दिए जाते हैं। उन पर जुर्माना के साथ दंडात्मक कार्यवाही भी की जाएगी। जनपद पंचायत के सीईओ ने समस्त पशुपालकों से अपील करते हुए कहा है कि वह अपने पालतू मवेशियों को घर पर सुरक्षित रूप से रखें। स्वच्छंद विचरण हेतु सड़कों पर खुला ना छोड़े तथा ग्राम पंचायत व जनपद पंचायत के द्वारा की जाने वाली दंडात्मक कार्यवाही से बचे एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने पर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.