February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में कल दिनांक 16.08.2023 को सम्पन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

केन्द्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 21 प्रत्याशियों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है,जिसमे कोरबा जिले से लखन लाल देवांगन के नाम पर मोहर लगाया गया है।
बता दें की  देवांगन वर्तमान में प्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष के जिम्मेदारी के पद निभा रहे हैं। श्री देवांगन का नाम कोरबा से घोषणा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहोल है और जीत सुनिश्चित की बात कही जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.