शहीद परिवारों के आंगन पहुंचा तिरंगा, भाजयुमो ने वीर सपूतों के बलिदान को किया नमन



‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शहीद परिवारों को सम्मानित कर तिरंगा भेंट, आगामी तिरंगा यात्रा के लिए किया आमंत्रित
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के सम्मान में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भावपूर्ण पहल की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद परिवारों के घर पहुंचकर उनके परिजनों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया और वीर सपूतों के बलिदान को नमन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद परिवारों से आत्मीय मुलाकात कर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। तिरंगा भेंट करते हुए कहा गया कि देश की सीमाओं की रक्षा में शहीद हुए वीर जवानों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। उनके परिवारों का सम्मान करना प्रत्येक देशवासी का दायित्व है।
कार्यकर्ताओं ने शहीद परिवारों को आगामी तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित भी किया। अभियान के दौरान राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला महामंत्री तुषार साहू, जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, जिला मंत्री राम अवतार पटेल, सकेत शर्मा, धनंजय चौहान एवं शैलेन्द्र यादव, जिला कार्यालय प्रभारी शिव देवांगन, जिला कार्यकारिणी सदस्य आदित्य साहू, मंडल अध्यक्ष सागर तेवानी, निहाल सोनी, सत्यम यादव एवं आकाश गुप्ता, मंडल महामंत्री ऋषभ गोस्वामी, राहुल महंत, रिपक कुमार एवं गौकरण कंवर, मंडल मंत्री सुनील मांझी एवं नीरज यादव तथा मंडल नीति एवं अनुशासन प्रमुख प्रखर शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजयुमो के इस अभियान ने तिरंगे को केवल राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक के रूप में नहीं, बल्कि शहीदों के त्याग और उनके परिवारों के सम्मान से जोड़ते हुए राष्ट्रभक्ति का भावपूर्ण संदेश दिया।
शहीदों का बलिदान—देश का अभिमान।
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा।


