May 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


एसोसिएशन द्वारा 2023-24 की कार्यकारिणी घोषित
कोरबा जिलान्तर्गत 15 अगस्त को सी.ए. एसोसिएशन कोरबा की बैठक होटल पिंक डोर, टी.पी. नगर, कोरबा में रखी गयी। इस बैठक में कोरबा सी.ए. एसोसिएशन में नये सदस्य को जोड़ने एवं नयी कार्यकारिणी वर्ष 2023-24 का गठन किया गया।
इस बैठक में सी.ए. अमित भोजसिया को अध्यक्ष, सी.ए. आशीष अग्रवाल को उपाध्यक्ष, सी.ए. सौरभ अग्रवाल को सचिव, सी.ए. पलाश रेलवानी को कोषाध्यक्ष एवं सी.ए. शशांक अग्रवाल को सहसचिव के रूप में चुना गया। साथ ही बैठक में सी.ए. मृदुल अग्रवाल को नये सदस्य के रूप में जोड़ा गया। इस बैठक में सी.ए. एसोसिएशन कोरबा के वर्तमान पदाधिकारिणी सदस्य, पूर्व अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
यह बैठक वर्तमान अध्यक्ष सी.ए. अमर अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त समस्त जानकारी वर्तमान सचिव सी.ए. राहुल अग्रवाल ने दी।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.