February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डी ए व्ही कोरबा ने 77वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाकर किया विज्ञान – प्रदर्शनी का आयोजन 

 

 


कोरबा – देश का 77वाँ स्वतंत्रता दिवस डी ए व्ही पब्लिक स्कूल एस ई सी एल कोरबा में अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ । आमंत्रित अतिथिगणों का स्वागत वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा विद्यालय द्वार पर किया गया । सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्यअतिथि  अजय तिवारी , महाप्रबंधक एस ई सी एल कोरबा क्षेत्र (अध्यक्ष, स्थानीय प्रबंधन समिति डी ए व्ही कोरबा) तथा विशिष्ट अतिथि  एस. के. पी. शिंदे, कार्मिक प्रबंधक एस ई सी एल कोरबा क्षेत्र (नामित अध्यक्ष, स्थानीय प्रबंधन समिति डी ए व्ही कोरबा) द्वारा ध्वजारोहण किया गया । ध्वजारोहण के साथ ही उपस्थित जन समुदाय द्वारा समवेत स्वरों में राष्ट्रगान का गायन किया गया । मुख्य अतिथियों का औपचारिक स्वागत प्राचार्या श्रीमती अनामिका भारती और वरिष्ठ शिक्षकों के द्वारा उन्हें बैज पहनाकर तथा पुष्प गुच्छ देकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अनामिका भारती ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुये कहा – ” बरसो पहले हमने अपनी वीरता और साहस से गुलामी को हराया था और आज हमें अपने संयम और आत्मविश्वास से सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभानी है ।” मुख्य अतिथि की आसंदी से अपना उद्बोधन देते हुए मुख्यअतिथि  अजय तिवारी ने कहा- “विद्यार्थियों में अनुशासन की भावना होना बहुत ज़रूरी है।वे अनुशासित और संयमित रहकर ही देश को आगे बढ़ा सकते हैं। आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना करते हुए मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया तथा राष्ट्र विकास में अपना अमूल्य योगदान सुनिश्चित करने विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभाभावकों से आह्वान किया ।” इस मौके पर कक्षा पांचवीं से सातवीं के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य नाटिका का मार्मिक और हृदय स्पर्शीय प्रदर्शन किया , जिसकी उपस्थित सभी ने जनों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। तत्पश्चात स्वतंत्रता सेनानी के रूप धरे नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की देशभक्तिपूर्ण नारों की रंगारंग प्रस्तुति दी गयी,जिसे देखकर सभी मंत्र मुग्ध हो गए। इसी कडी़ में विद्यालय के नवोदित बाल कलाकारों द्वारा वतन पर जान न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए देशभक्ति गीत “वतन को जगाकर जो खुद सो गए” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गयी,जिसे सुनकर समस्त उपस्थित जन भाव-विभोर हो गए। कक्षा पहली की छात्रा एंजेल मनहर ने देशभक्ति कविता “मैं भारत का जवान हूं, दुश्मन से नहीं डरता” के सस्वर वाचन ने सभी श्रोताओं को जहां एक तरफ देशभक्ति के जोश से भर दिया वहीं अपनी ओजस्वी वाणी से उपस्थित दर्शकों दांतों तले उंगली दबाने पर विवश कर दिया । कक्षा बारहवीं की छात्रा और शाला नायिका ईशानी कौर ने देश की एकता, स्वतंत्रता पर आधारित संक्षेप में अपने विचारों की प्रस्तुति दी जिसकी उपस्थित दर्शकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की । आज़ादी के पर्व को और यादगार बनाने देश के आजादी की 77वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अनामिका भारती के नेतृत्व में और वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में कक्षा चौथी से बारहवीं के बच्चों के द्वारा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इस प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों जैसे-पर्यावरण प्रदूषण,जल संरक्षण,वृक्ष संरक्षण,रैन वाटर हार्वेस्टिंग ,ग्लोबल वार्मिंग, विद्युत संरक्षण,ग्रीन हाउस प्रभाव, अम्ल वर्षा,व्यापार एवं उद्योग,सौर ऊर्जा संरक्षण,सोलर प्रभाव,कोयला ऊर्जा,ताप ऊर्जा,जल विद्युत ऊर्जा,कृषि उत्पादन आदि प्रमुख विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए गए । मुख्य अतिथि श्री अजय तिवारी, विशिष्ठ अतिथि श्री एस.के.पी.शिंदे ने बच्चों से इस विज्ञान प्रदर्शनी से सबंधित जानकारी प्राप्त कर उनके मॉडल की जमकर तारीफ़ की और उनकी रचनाशीलता हेतु भरपूर उत्साह वर्धन किया। देर तक चले इस सफल कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्राएं सौम्या जैन और बिरंचिका तिवारी द्वारा किया गया । इस सफल और गरिमामय कार्यक्रम के आयोजन में समस्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक सदस्यों का अमूल्य योगदान रहा ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.