February 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर

ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO) की रायपुर महानगर इकाई एवं रायपुर ग्रामीण जिला इकाई गठित”

कीर्ति पटेल बनी रायपुर महानगर जिला संयोजिका, शीतल मार्को , दामिनी सारथी , तेजस्वनी तलमाले, वर्षा राहुजा, रागिनी गोगिया बनी रायपुर महानगर जिला सह संयोजिका

सुशीला ठाकुर बनी रायपुर ग्रामीण जिला इकाई की जिला संयोजिका”

 

पूजा साईरानी बनी रायपुर जिला पर्यवेक्षक

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में ब्यूटी इंडस्ट्रीज को नया आयाम देने तथा ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं एवं युवतियों को एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करने की दृष्टिकोण से “फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन (FIPB) & ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (AIBPO) की रायपुर महानगर इकाई तथा रायपुर ग्रामीण जिला इकाई का गठन किया गया हैं। एफआईपीबी एंड एआईबीपीओ फेडरेशन की प्रदेश संयोजिका दिव्या राठौर तथा प्रदेश महासचिव दीपक भास्कर ने स्टेट कोर कमेटी की अनुशंसा पर राजधानी रायपुर की वरिष्ठ ब्यूटीशियन कीर्ति पटेल को रायपुर महानगर इकाई की जिला संयोजिका मनोनित किया गया हैं।
शीतल मार्को, दामिनी सारथी, तेजस्वनी तलमाले, वर्षा राहुजा, रागिनी गोगिया को रायपुर महानगर इकाई की जिला सह संयोजिका मनोनित किया गया हैं।

वरिष्ठ ब्यूटीशियन सुशीला ठाकुर को रायपुर ग्रामीण जिला इकाई की जिला संयोजिका मनोनित किया गया हैं।

वरिष्ठ ब्यूटीशियन पूजा साईरानी को फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO ) की रायपुर महानगर इकाई तथा रायपुर ग्रामीण जिला इकाई की कार्यकारिणी गठित किए जाने के लिए “जिला पर्यवेक्षक” नियुक्त किया गया हैं। जिला पर्यवेक्षक श्रीमती पूजा साईरानी तथा श्रीमती सुशीला ठाकुर जिला संयोजिका रायपुर ग्रामीण जिला इकाई तथा कीर्ति पटेल जिला संयोजिका रायपुर महानगर इकाई द्वारा जिला सह संयोजिकाओ के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण कर रायपुर महानगर इकाई परिक्षेत्र तथा रायपुर ग्रामीण जिला इकाई अंतर्गत आने वाली समस्त ब्यूटीपार्लर संचालिकाओं, ब्यूटीशियन तथा मेकअप आर्टिस्ट की बैठक लेकर शीघ्र ही रायपुर महानगर इकाई तथा रायपुर ग्रामीण जिला इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया जावेगा

 

फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO ) द्वारा सम्पूर्ण भारत के राज्यों सहित छत्तीसगढ़ राज्य में ब्यूटी एक्सपर्ट,मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी पार्लर संचालनकर्ताओं सहित ब्यूटी इंडस्ट्रीज,फ़ैशन वर्ल्ड से जुड़ी हुई नारी शक्ति रूपी महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्ट्रॉन्ग पर्सनल आइडेंटिटी, आत्मनिर्भरता,रोज़गार, आर्थिक स्वावलंबन, पात्र हितग्राही को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ , पात्र हितग्राही को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं का लाभ, लीगल एडवाइज़ , ब्यूटी एजुकेशन, एडवांस मॉर्डनाइज ट्रेनिंग सहित एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करने की दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ राज्य तथा भारत के सभी राज्यों में “फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एन्ड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन” ( FIPB & AIBPO) का गठन चरणबद्ध रूप से किया जा रहा हैं। जिसमें ब्यूटी पार्लर,ब्यूटी सैलून, स्पा पार्लर,ब्यूटी इंडस्ट्रीज़,फ़ैशन वर्ल्ड , फ़ैशन बुटिक्स,फ़ैशन डिज़ाइनर,ज्वेलरी डिज़ाइनिंग,मॉडलिंग,म्यूज़िक वर्ल्ड आदि क्षेत्रों से जुड़ी हुई समर्थ एवं सशक्त महिलाएं ,यंग टैलेंटेड युवतियों को सदस्यता अभियान संचालित करके मैंबर्स के रुप सम्मिलित किया जा रहा हैं ।
रायपुर महानगर इकाई की जिला संयोजिका कीर्ति पटेल, जिला सह संयोजिका शीतल मार्को, दामिनी सारथी, तेजस्वनी तलमाले, वर्षा राहुजा , रागिनी गोगिया तथा रायपुर ग्रामीण इकाई की जिला संयोजिका सुशीला ठाकुर तथा डिस्ट्रिक्ट ऑबजर्वर पूजा साईरानी ने बताया कि शीघ्र ही में रायपुर महानगर परिक्षेत्र तथा रायपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं एवं युवतियों तथा महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए ब्यूटी एजुकेशनल सेमिनार,स्पेशल ट्रीटमेंट ट्रेनिंग,एडवांस मॉर्डनाइज ट्रेनिंग,ब्यूटी एक्सपर्ट वर्कशॉप सहित विविध कार्यक्रम यंग ब्यूटी टेलेंट तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रमोट करने के लिये , उन्हें एक मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिये ब्यूटी कॉन्टेस्ट,फ़ैशन शो,डान्स,म्यूज़िकल शो,छत्तीसगढ़ राज्य की गौरवशाली बहुरंगीय कला, संस्कृति तथा हमारे देश के अन्य राज्यों की गौरवशाली कला, संस्कृति पर आधारित मल्टी कलरफ़ुल प्रोग्राम आयोजित की जावेगी ।
रायपुर महानगर इकाई तथा रायपुर ग्रामीण जिला इकाई के गठन हेतु आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से – पर्यवेक्षक वीणा राशिद, पूजा अवधिया, सुशीला ठाकुर, पूजा साईरानी, सरिता सिंह, कविता खान, अलका चौधरी, कीर्ति पटेल, शीतल मार्को, वर्षा राहुजा,तेजस्वनी तलमाले, निधि तुरकर, शुभश्री विश्वकर्मा, निकिता सोनवानी, ममता रात्रे, पूजा, रूपा दास, कल्पना सिंह, रागिनी गोगिया, अंजूलता साहू, मनीषा डोर्थे, भावना गदमवार, रितिका यादव सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.