March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह गरिमामय, हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा

 

कोरबा  कलेक्टर सौरभ  कुमार ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में 15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी संबंधी बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर कहा कि आजादी के पर्व के दौरान 15 अगस्त को शासकीय कार्यालयों व मुख्य समारोह में राष्ट्रध्वज संहिता का पालन करते हुए पूरी गरिमा और सम्मान के साथ ध्वज फहराना सुनिश्चित करें। बैठक में बताया गया कि 15 अगस्त को समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, अर्द्धशासकीय एवं शासकीय संस्थाओं में प्रातः 7 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन फुटबाल मैदान सीएसईबी कोरबा पूर्व में किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक, गरिमामय एवं हर्षोंल्लास के साथ मनाया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस आयोजन की तैयारी हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। बैठक में बताया गया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को 15 अगस्त समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक में बताया गया कि 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस आयोजन का अंतिम रिहर्सल प्रातः 9 बजे किया जायेगा। फुटबाल मैदान सीएसईबी कोरबा पूर्व की ग्राउण्ड व्यवस्था, साफ-सफाई, शामियाना, माईक व्यवस्था, कुर्सी, सोफा सेट, गमले, व्हीआईपी हेतु पेय जल व्यवस्था, ध्वजारोहण मंच की साज सज्जा, गुब्बारे झण्डे आदि की व्यवस्था नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा किया जायेगा। बेरीकेटिंग लगाने लोक निर्माण एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को जिम्मेदारी दी गई। बांस-बल्ली हेतु वन विभाग को जिम्मेदारी दी गई। विद्युत संबंधी व्यवस्था की देखरेख अनुविभागाीय अधिकारी विद्युत/यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल में निर्बाध गति से विद्यृत व्यवस्था का संचालन कार्यपालन अभियंता वितरण सीएसईबी २ाहर संभाग कोरबा की होगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। षालेय छात्र-छात्राओं का सामूहिक रूप से पी.टी. का प्रदर्शन होगा। परेड में एसएएफ, होमगार्ड, जिला पुलिस बल, एनसीसी सीनियर-जूनियर डिविजन एवं स्काउट गाइड के विद्यार्थी भाग लेंगे।
सद्भावना दौड़ 14 अगस्त को- 14 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जायेगा। इस दौड़ में सभी नागरिक, छात्र-छात्राएं, अधिकारी कर्मचारी भाग ले सकते हैं। यह दौड़ घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर निहारिका-सुभाष चौक बायां मुड़ते हुए विद्यृत गृह स्कूल,-बुधवारी बाजार चौक जैन मंदिर से-महाराणा प्रताप चौक से होते हुए पुनः घंटाघर स्थित ओपन थियेटर में समाप्त होगी।

*राष्ट्रध्वज की गरिमा का रखे विशेष ध्यानः-*
बैठक में सर्व संबंधितों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने कार्यालय में फहराये जाने वाले राष्ट्रध्वज की जांच पड़ताल कर लेेें। राष्ट्रध्वज कटे-फटे व छेद युक्त न हो, साफ-सुथरे हों तथा राष्ट्रध्वज सीधे फहराये जाएं। राष्ट्रध्वज की गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाएं। फ्लेग कोड के प्रावधानों का किसी भी स्थिति में उल्लंघन न हो।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.