March 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा महापौर, आयुक्त ने किया शासकीय आदिमजाति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण

 


फिनिशिंग कार्य को तत्काल पूर्ण करने एवं विद्यालय की अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
कोरबा जिला नगर निगम महापौर राजकिशोर प्रसाद ने आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ शासकीय आदिमजाति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। उन्होने भवन के शेष बचे फिनिशिंग कार्य को तत्काल पूरा करने के निर्देश निगम के अधिकारियों को देने के साथ ही विद्यालय संचालन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश विद्यालय प्रबंधन को दिये।
इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य संतोष राठौर, पार्षद रवि चंदेल, अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, अधीक्षण अभियंता एम.के. वर्मा, जोन कमिश्नर विनोद शांडिल्य, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत व राहूल मिश्रा आदि उपस्थित थे

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.