भाजपा विभिन्न मुद्दों को लेकर करेगी विधायक निवास का घेराव- चैतराम अटामी




20 जुलाई को विधायक देवती कर्मा के निवास का घेराव करेगी भाजपा
दंतेवाड़ा
आज भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 20 जुलाई 2023 को विधानसभा स्तरीय विधायक निवास घेराव के विषय मे महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी जिसमें विधानसभा प्रभारी अरुण सिंह भदौरिया व भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रुपरेखा तैयार की | भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा की 2021 धान खरीदी के 04 किस्त की राशि को अविलंब प्रदाय करने,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना हेतु निःशुल्क अनाज जनवरी 2023 से जुलाई 2023 तक का प्रदाय करने,जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत एवं अतिरिक्त प्रस्तावित कार्यो को समय पर पूर्ण करने,जिले के ग्रामीण एवं शहरी छेत्रो की विद्युत् व्यवस्था सुधारने,जिला के मुख्य मार्ग की सड़क व्यवस्था सुधारने,जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने और शिक्षा के छेत्र में निर्माण और उपकरणों के नाम पर हो रहे भ्रस्टाचार को रोकने,जिला खनिज न्याय निधि(DMF) के मद द्वारा निर्माण कार्यो की जाँच करने, विधायक देवती कर्मा व छबिंद्र कर्मा जिले के निर्माण कार्यो में रेत की खुलेआम तस्करी बंद करे एवं तेंदूपत्ता संग्रहको का खरीदी दर अनुसार नगद भुगतान करने,अमृत सरोवर योजना और जिले में विभिन्न तालाब के निर्माण कार्यो की जांच करने,इन सभी मांगो व स्थानीय मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा 20 जुलाई को विधायक देवती कर्मा के निवास का घेराव करेगी |इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी,अ ज़ जा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामि,जिला महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप,दुर्गा सिंह चौहान,पायल गुप्ता,सत्यजीत चौहान,मुकेश शर्मा,सुनीता भास्कर,मनीष सुराना,दीपक बाजपेयी,रामु नेताम, ममता गुप्ता,सत्यनारायण महापात्र,उर्मिला तामो,राजन महेश्वरी,श्याम सिंह,महावीर माहेश्वरी,सुमित सिंह,अनोज भदौरिया,जयदयाल नागेश,सोमड़ू कोर्राम,सुमित सरकार,उरदो ठाकुर,सुमन ठाकुर,भीमा कवासी,लखमा कुर्रामी समेत समस्त भाजपा प्रदेश/जिला पदाधिकारी, मोर्चाओं के प्रदेश/जिला पदाधिकारी,प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक,मण्डलों के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सभी उपस्थित हुए ।
