रंजना समिति में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ, पहले किसान पंचराम गोड़ ने बेचा 20 क्विंटल धान
1 min read
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रंजना। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत रंजना धान खरीदी समिति में भी धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ हो गया। खरीदी के पहले दिन किसान पंचराम गोड़, पिता बैसाखू राम ने 20 क्विंटल धान विक्रय कर समिति में बोहनी की। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, समिति पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रथम किसान को बधाई देते हुए खरीदी अभियान के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।
धान खरीदी शुभारंभ के अवसर पर नोडल अधिकारी अमृता मैडम, RAEO, समिति प्रबंधक सुकदेव प्रसाद साहू, ऑपरेटर भूपेन्द्र कुमार केवट, फड़ प्रभारी सूर्यप्रकाश कश्यप, हमाल साथी सुभाष चंद्र एवं सनत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच ममता मरकाम, प्राधिकृत अधिकारी विनोद कुमार मरकाम, शिवलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समिति पदाधिकारियों ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। किसानों से अपील की गई कि वे शासन के निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान विक्रय करें तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें।
साथ ही धान खरीदी केंद्र में शांति, अनुशासन एवं आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए समिति कर्मचारियों को पारदर्शी और सुचारु खरीदी व्यवस्था संचालित करने में सहयोग देने का आग्रह किया गया।
किसानों की समृद्धि और खुशहाली के संकल्प के साथ रंजना समिति में धान खरीदी की शुरुआत हुई। पहले किसान पंचराम गोड़ द्वारा 20 क्विंटल धान की बिक्री के साथ हुई बोहनी ने खरीदी केंद्र में उत्साह का माहौल बनाया और आगामी खरीदी सीजन के लिए शुभ संकेत दिया।




