कोरबा से 52 वर्षीय भारती रोचवानी लापता, परिजनों ने आमजन से मांगी मदद
पटेल पारा की रहने वाली भारती रोचवानी का बुधवार से नहीं मिल रहा सुराग, सीसीटीवी में सड़क पर जाते हुए आईं नजर
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। शहर के पटेल पारा, सर्वमंगला रोड निवासी 52 वर्षीय भारती रोचवानी के बुधवार से लापता होने के बाद परिवार उनकी तलाश में जुटा है। पति गोविंद रोचवानी की पत्नी भारती का सड़क पर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।
पुत्र अविनाश रोचवानी सहित परिजनों ने आम नागरिकों और पुलिस प्रशासन से महिला को तलाशने में सहयोग की अपील की है। परिजनों का कहना है कि यदि किसी को भारती रोचवानी दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मोबाइल नंबर 98278 38533 पर सूचना दें अथवा नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें।
परिवार ने आम लोगों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि भारती रोचवानी को जल्द खोजने में मदद मिल सके।




