छठ महापर्व की मंगलकामनाओं के साथ महापौर संजू देवी राजपूत से मिला डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, आत्मीय मुलाकात में साझा की पर्व की खुशियां
1 min read
चार दिवसीय लोकआस्था के महापर्व पर पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर महापौर को दीं शुभकामनाएं, सूर्य उपासना, छठी मैया की आराधना और सामाजिक एकता के पावन संदेश के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई सौजन्य भेंट।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//** //कोरबा। आस्था, विश्वास, समर्पण और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की पावन बेला पर डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत से आत्मीय सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने महापौर को पुष्पगुच्छ भेंटकर चार दिवसीय छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता की कामना की।
इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और लोकपरंपरा का ऐसा अनुपम पर्व है, जिसमें आस्था के साथ अनुशासन, स्वच्छता, त्याग और समर्पण की अद्भुत झलक देखने को मिलती है। नहाय-खाय से शुरू होकर खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने तक चलने वाला यह चार दिवसीय अनुष्ठान प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और परिवार की सुख-शांति का संदेश देता है।
महापौर संजू देवी राजपूत ने भी सभी पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत करते हुए शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व की खुशियां साझा की गईं।
डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की यह सौजन्य भेंट केवल शुभकामनाओं के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग और जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया जगत के बीच सकारात्मक संवाद की सुंदर मिसाल भी बनी।




