दीपावली एवं छठ महापर्व पर डॉ. विजय राठौर ने दी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
1 min read
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों का प्रकाश लेकर आए तथा छठी मैया की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनी रहे। उन्होंने सभी से इन पर्वों को श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
