दीपावली एवं छठ महापर्व पर डॉ. राजीव सिंह ने दी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
भाजपा रायपुर संभाग संगठन सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के रायपुर संभाग संगठन सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने दीपावली एवं छठ पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का उजाला लेकर आए। वहीं छठी मैया की कृपा से प्रत्येक परिवार में खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहे। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से इन पावन पर्वों को श्रद्धा, उमंग और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
