दीपावली एवं छठ महापर्व पर निकिता मुकेश जायसवाल ने दी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल ने सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल ने दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में खुशियों और समृद्धि का प्रकाश लेकर आए तथा छठी मैया की कृपा से हर परिवार में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनी रहे। उन्होंने सभी से इन पावन पर्वों को श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
