October 23, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

 

रामझांकी, ग्राम भ्रमण और छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे मुख्य आकर्षण

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। कोहड़िया चारपारा में सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में रविवार, 25 अक्टूबर को 27वें वर्ष विराट दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक उल्लास और पारंपरिक उत्साह के बीच आयोजित इस उत्सव में भव्य रावण दहन, आकर्षक रामझांकी और छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि 7:30 बजे रावण दहन किया जाएगा। इसके साथ आकर्षक रामझांकी और ग्राम भ्रमण का आयोजन होगा। वहीं, रात्रि 8 बजे से छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

यह आयोजन बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देने के साथ क्षेत्र की धार्मिक परंपरा, लोक संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। आयोजकों ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

स्थान: सामुदायिक मंच, शिव मंदिर के पास, कोहड़िया चारपारा, जिला कोरबा।

विनीत: समस्त ग्रामवासी, कोहड़िया चारपारा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.