September 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एचआईजी-03 के बूथ 170 में गूंजी ‘मन की बात’, वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 138वां प्रसारण

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें प्रसारण का एचआईजी-03 स्थित बूथ क्रमांक 170 में सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के विचारों और देशहित से जुड़े विषयों को ध्यानपूर्वक सुना।
सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ सदस्य एवं एपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा सदस्य अजय दास वैष्णव, पूर्व एल्डरमैन एवं महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्योति वर्मा, पूर्व पार्षद दिनेश वैष्णव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

इसी क्रम में शक्ति केंद्र शिवाजी नगर संयोजक अयोध्या प्रसाद सोनी, सह संयोजक मनोज शर्मा, शक्ति केंद्र एमपी नगर संयोजक धर्मपाल सिंह सोलंकी, सह संयोजक राज कुमार शर्मा, बूथ अध्यक्ष राज कुमार गांगोली, बूथ अध्यक्ष मुन्ना साहू, शिल्पी वर्मा, जुगल पालीवाल सहित बड़ी संख्या में सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से साझा किए गए विचारों को सुना और समाज व राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। बूथ स्तर पर आयोजित यह सामूहिक श्रवण कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच संवाद, सहभागिता और संगठनात्मक सक्रियता का अवसर बना।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.