September 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

10 लाख से अधिक दीप प्रज्वलन से लेकर रक्तदान और जनजागरूकता कार्यक्रमों तक बनी रणनीति, गोपाल मोदी बोले—जन-जन तक पहुंचेगा अभियान
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं जनकल्याण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर कोरबा में भाजपा संगठन ने अपनी गतिविधियों को विस्तार देने की तैयारी तेज कर दी है। अभियान के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जिम्मेदारियों और तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पं. दीनदयाल कुंज, टी.पी. नगर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

 

बैठक में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, प्रदेश सदस्य मीना शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा ने किया।
दीपों की रोशनी से जनभागीदारी तक, अभियान का विस्तार
बैठक में अरुण साव ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। कोरबा जिले में अभियान के तहत सामाजिक सरोकार, जनसेवा और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को जिले में 10 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। इसके अलावा रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं तथा पूरे महीने विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है।

 

अरुण साव ने कार्यकर्ताओं से अभियान के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा उन्हें व्यापक स्तर पर आयोजित करने का आह्वान किया।
जनता के बीच पहुंचेगा संगठन, योजनाओं की जानकारी देने पर जोर
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा संकल्प अभियान को जिले में व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच पहुंचेंगे और सेवा, जनकल्याण एवं जनभागीदारी से जुड़े संदेश को व्यापक स्तर तक ले जाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और आम जनता को मिल रहे लाभों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। साथ ही अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।
बैठक में तय हुई आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा
बैठक में सेवा संकल्प अभियान के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। सामाजिक सरोकार, जनसेवा और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, नगर पंचायत छुरीकला अध्यक्ष पदमिनी प्रीतम देवांगन, नगर पालिका दीपका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष अजय जायसवाल, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, रूक्मणी नायर, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, रेणुका राठिया, नवीन अरोड़ा, जिला मंत्री कमला बरेठ, कमला किंडो, विवेक मार्कंडेय, अजय दुबे, डॉ. विजय राठौर, प्रीति स्वर्णकार, कुल सिंह कंवर, मनोज राठौर, संतोषी दीवान, शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, नीरज ठाकुर, अविनाश दुबे, वैभव शर्मा, राजेश लहरे, बी.डी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.