पंजाब में विरोध का नतीजा, भूपेश बघेल का प्रभार बदला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति पर काम करने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस जहां भी जाती है, वहां गुटबाजी देखने को मिलती है। उन्होंने दावा किया कि जब भूपेश बघेल पंजाब के प्रभारी थे, तब वहां भी उनका विरोध हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि “शायद इसी का नतीजा है कि उनका प्रभार प्रदेश बदल दिया गया है।”
साय के इस बयान से कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के संकेत हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पार्टी पर आपसी मतभेद और गुटबाजी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।







