August 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

नई दिल्ली में पदभार ग्रहण समारोह, छत्तीसगढ़ से विकास मरकाम समेत प्रमुख आदिवासी नेता रहे मौजूद; जनजातीय समाज के उत्थान और अधिकारों के संरक्षण को मिलेगी नई गति
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**    रायपुर/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में आयोजित गरिमामय समारोह में डॉ. मन्नालाल रावत ने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, केंद्रीय मंत्रियों और देशभर से पहुंचे जनजातीय समाज के प्रमुख नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परम्परा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह तथा प्रदेश महामंत्री देवेंद्र माहला विशेष रूप से मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ के नेताओं ने डॉ. रावत का अभिनंदन कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के अजजा नेताओं ने विश्वास जताया कि डॉ. रावत के नेतृत्व में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जनजातीय समाज के उत्थान, अधिकारों के संरक्षण और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के अभियान को और मजबूती देगा।
नई जिम्मेदारी के साथ डॉ. रावत के सामने देशभर के जनजातीय समाज को संगठनात्मक रूप से और अधिक जोड़ने तथा उनके हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। पदभार ग्रहण समारोह में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी ने प्रदेश के आदिवासी नेतृत्व की संगठनात्मक भूमिका को भी रेखांकित किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.