August 28, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा का राहुल गांधी व कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले—युवा भारत की असली शक्ति और स्वर्णिम भविष्य की नींव
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने कांग्रेस, राहुल गांधी एवं पार्टी के शीर्ष नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सत्ता हासिल करने की लालसा में कांग्रेस देश के किशोरों और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए युवाओं को इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
डॉ. मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार युवाओं के बीच असंतोष और आक्रोश फैलाने तथा उन्हें उकसाकर अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस उम्र में किशोरों और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, चरित्र निर्माण, अनुशासन, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, उस समय उन्हें राजनीतिक गतिविधियों में भटकाना देश के भविष्य के साथ अन्याय है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि देश के युवा भारत की असली शक्ति और स्वर्णिम भविष्य की नींव हैं। उनके मन में निराशा और आक्रोश पैदा करने से देश के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से युवाओं को राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करने के बजाय उन्हें शिक्षा, कौशल विकास और करियर पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर देने की मांग की।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि आज का युवा जागरूक और विवेकशील है तथा वह राजनीतिक दलों की नकारात्मक एवं विभाजनकारी राजनीति को समझता है। उन्होंने दावा किया कि देश का नवयुवक कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य तथा विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.