August 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

सरस्वती स्कूल सीतामणी से पुलिया तक मुख्य मार्ग के किनारे रोपे गए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  कोरबा, 22 अगस्त 2026। पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने की दिशा में शनिवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सरस्वती स्कूल सीतामणी के समीप से पुलिया तक मुख्य मार्ग के किनारे विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारी-कर्मचारियों और रोटरी क्लब के सदस्यों ने एकजुट होकर पौधरोपण किया और शहर को अधिक हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से संचालित इस अभियान को शहरवासियों का भी निरंतर सहयोग मिल रहा है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं नगर पालिक निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में विगत 18 जुलाई से कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में निगम के अधिकारियों के साथ रोटरी क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। मुख्य मार्ग के किनारे लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनके नियमित देखभाल पर भी जोर दिया गया, ताकि लगाए गए पौधे आने वाले वर्षों में विकसित होकर शहर को छायादार और हरित स्वरूप प्रदान कर सकें।

 

 

सामूहिक सहभागिता से बनेगा हरित कोरबा
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि पौधरोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर्यावरण के प्रति भावनात्मक जुड़ाव पैदा करने के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक को प्रकृति संरक्षण के लिए जिम्मेदारी निभाने का संदेश दे रहा है।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, सहायक अभियंता विनोद गोंड़ सहित रोटरी क्लब के सदस्य पारस जैन, विक्रम अग्रवाल, सतनाम मन्होत्रा, संजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, निकेश अग्रवाल, नितिन चतुर्वेदी, विनोद जलान, रमेश गुप्ता, संजय बुधिया, अखिलेश मिश्रा, मनमोहन, गोपी, अमर सिंह, फिरतूराम, फिरत सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।
हर पौधा बनेगा भविष्य की हरियाली का आधार
पौधरोपण के दौरान उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण, पौधों की सुरक्षा और शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। अभियान के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और स्वस्थ जीवन का आधार बनेगा।
नगर निगम एवं जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण अभियान से जुड़ें और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर ‘हरित कोरबा’ के संकल्प को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.