August 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  तिलकेजा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलकेजा में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय तिलकेजा के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव की गलियों का भ्रमण किया। इस दौरान ‘जय हिंद’, ‘वंदेमातरम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘तिरंगा झंडा की जय’ के गगनभेदी नारों से पूरा तिलकेजा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा ध्वज को पूरे सम्मान और गौरव के साथ फहराने का संदेश देना था। यात्रा में शामिल विद्यार्थियों में देशभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों ने पूरे वातावरण को उत्साह एवं राष्ट्रीय भावना से भर दिया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री किशन साव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री कुलसिंह कंवर, मंडल महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री राम निरंजन जायसवाल, श्री गजेंद्र वैष्णव, श्री तुलेश्वर यादव सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

 

तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में यात्रा प्रभारी श्री एम.एल. कंवर, वरिष्ठ व्याख्याता श्री आर.के. पटवा, श्री बी.आर. साहू, श्रीमती एस. जाहिरे, शाला नायक कुमारी जिज्ञासा राज तथा छात्र परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय के छात्र-छात्राएं पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और गांववासियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।
यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने भी विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की और तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। विद्यार्थियों की अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया।
तिरंगा यात्रा ने न केवल ग्रामीणों में देशभक्ति की भावना को मजबूत किया, बल्कि नई पीढ़ी को राष्ट्रध्वज के महत्व, उसके सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश भी दिया। पूरे आयोजन के दौरान देशप्रेम, एकता और राष्ट्र गौरव की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.