मेदांता अस्पताल में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव से डॉ. राजीव सिंह ने की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** नई दिल्ली। मेदांता हॉस्पिटल, नई दिल्ली में भाजपा के संगठन सह प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह जी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशलक्षेम जाना।

इस दौरान डॉ. राजीव सिंह ने उनके उपचार एवं स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा से श्री किरण सिंहदेव जी जल्द स्वस्थ होकर छत्तीसगढ़ लौटेंगे।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान डॉ. राजीव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में भी उनके जल्द स्वस्थ होकर छत्तीसगढ़ लौटने की कामना की जा रही है।


