August 8, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// ढेलवाडीह। AK गुरुकुल कॉलेज ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पांच वर्षों की सफल यात्रा पूरी कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस गौरवपूर्ण अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक अक्षय कुमार दुबे को AK विकासशील शिक्षण संस्थान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की ताम्र प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में भारत माता के भव्य चित्र का अनावरण भी संस्थापक अक्षय कुमार दुबे के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रसेवा और शिक्षा के माध्यम से समाज के विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
समिति के सदस्यों ने कहा कि ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अक्षय कुमार दुबे द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उनके मार्गदर्शन में AK गुरुकुल कॉलेज ने पांच वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाने के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों को संस्थान की बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था, संस्कार, अनुशासन और सर्वांगीण विकास के प्रति निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया गया।
पांच वर्ष की यह यात्रा केवल एक शिक्षण संस्थान की उपलब्धि नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के अवसर उपलब्ध कराने की प्रेरणादायी पहल है।
शिक्षा, संस्कार, राष्ट्रभाव और सफलता—AK गुरुकुल कॉलेज की पांच वर्षों की गौरवपूर्ण पहचान बनकर उभरी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.