July 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल द्वारा निगम कॉलोनी शिवाजी नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित समरसता दीपदान कार्यक्रम श्रद्धा, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का भव्य उदाहरण बनकर सामने आया। भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व एवं कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता निभाई। दीपों की जगमगाहट से पूरा मंदिर परिसर आलोकित हो उठा और वातावरण संत रविदास जी के समता, सद्भाव एवं सामाजिक एकता के संदेश से गुंजायमान रहा।

 

 

 

संध्या होते ही श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का मंदिर परिसर में पहुंचना प्रारंभ हो गया। देखते ही देखते पूरा परिसर दीपों की रोशनी और जयघोषों से भर उठा। महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर संत रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समरस समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारा, मानवता और सामाजिक न्याय का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उनके विचार सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर समाज को एक सूत्र में बांधने की प्रेरणा देते हैं। दीपदान केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और एकता का प्रतीक है।
मंदिर परिसर में सैकड़ों दीपों की रोशनी ने अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण किया। श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान “संत रविदास अमर रहें”, “समरस समाज का निर्माण करें” और “सामाजिक एकता हमारा संकल्प” जैसे जयघोषों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
कोसाबाड़ी मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न शक्तिकेंद्रों एवं मंदिरों में समरसता दीपदान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे समाज के सभी वर्गों को जोड़ते हुए समता, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

 

 

 

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर, श्रीमती ज्योति वर्मा, अजय वैष्णव, श्रीमती तृप्ति सरकार, अनिल वस्त्रकार, पवन सिन्हा, श्रीमती अंजना सिंह, दिनेश वैष्णव, शक्तिकेंद्र प्रभारी श्रीधर द्विवेदी, संयोजक अयोध्या प्रसाद सोनी, बूथ अध्यक्ष श्रीमती सपना झा, जीवा रत्नम, श्रीमती सुधा झा, मनोज शर्मा, धर्मपाल सोलंकी, तेरस दास दीवान, करन राजपाल, फूलपुरी गोस्वामी, पार्षद मुकुंद कंवर, मुन्ना साहू, जुगल पालीवाल, श्रीमती मनीषा, गुलजार सिंह, बुद्धेन्द्र राजवाड़े, दिलीप दास, भजन कंवर, संजय मानिकपुरी, कृपाल कंवर, निहाल सोनी, नंदू, बाजपेयी जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक दीपदान, संत रविदास जी के जयघोष एवं समरसता संकल्प के साथ आयोजन का समापन हुआ। भव्य जनसहभागिता और उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को एकता, समानता और सामाजिक सद्भाव की दिशा में प्रेरित कर रहे हैं तथा उनके आदर्शों पर चलकर ही एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.