संत गुरु रविदास जी के 650वें जन्मोत्सव पर कोसाबाड़ी मंडल में समरसता दीपदान कार्यक्रम, विभिन्न मंदिरों में होगा भव्य आयोजन
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। महान संत, कवि एवं समाज सुधारक संत गुरु रविदास जी के 650वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा समरसता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से 29 जुलाई 2026 को कोसाबाड़ी मंडल के विभिन्न शक्तिकेंद्रों में समरसता दीपदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के मार्गदर्शन एवं कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के नेतृत्व में संपन्न होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 2:00 बजे शिव मंदिर, सतनाम नगर (वार्ड क्रमांक-36), शाम 5:00 बजे शिव मंदिर, निगम कॉलोनी, शिवाजी नगर (वार्ड क्रमांक-25) एवं कंकालीन मंदिर, दादर-खुर्द (वार्ड क्रमांक-34), शाम 6:00 बजे गायत्री मंदिर, सीएसईबी कॉलोनी (वार्ड क्रमांक-21) तथा शाम 7:00 बजे हनुमान मंदिर, ढोढ़ीपारा (वार्ड क्रमांक-17) में दीप प्रज्ज्वलित कर संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।
इस अवसर पर कोसाबाड़ी मंडल में निवासरत प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक एवं सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता तथा ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, मंडल महामंत्री श्री मिलाप राम बरेठ, श्री पुनि राम साहू तथा कोषाध्यक्ष श्री अनिल वस्त्रकार ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से सहभागिता का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का प्रेरणास्रोत है तथा यह दीपदान कार्यक्रम उन्हीं आदर्शों को समाज में और अधिक मजबूत करने का माध्यम बनेगा।


