भाजपा बालको मंडल ने संगठन विस्तार को दी नई गति, शक्तिकेंद्र बैठक में पंच-परमेश्वर व्यवस्था और बूथ सशक्तिकरण पर मंथन
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल के शक्तिकेंद्र पाढ़ीमार क्रमांक-2 डुग्गूपारा अंतर्गत बूथ क्रमांक 113 एवं 133 में आयोजित संगठनात्मक बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन विस्तार, पंच-परमेश्वर की नवीन नियुक्ति तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक का मार्गदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी श्रीमती मंजू सिंह तथा भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा ने किया। दोनों नेताओं ने शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत करने तथा पार्टी की योजनाओं और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में शक्तिकेंद्रों के विस्तार की वर्तमान स्थिति, पंच-परमेश्वर व्यवस्था के अंतर्गत नवीन नियुक्तियों तथा संगठन की कार्यपद्धति की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेते हुए संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए गए। जिला महामंत्री संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ नेटवर्क और समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है।
जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी श्रीमती मंजू सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करें तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाएं। उन्होंने संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए बूथों को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया।
बैठक में बालको मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव, मंडल महामंत्री जय राठौर, मंडल उपाध्यक्ष रेनू प्रसाद, मंडल मंत्री राजा शर्मा, वरिष्ठ पूर्व मंडल अध्यक्ष व्यासमुनि मिश्रा, पूर्व एल्डरमेन एवं पार्षद दल सचेतक सत्येन्द्र दुबे, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष आर. ए. नारायण, शक्तिकेंद्र संयोजक हेमलता निर्मलकर, सह-संयोजक नारायणी दुबे, बूथ अध्यक्ष किशोर दुबे एवं विनय यादव, युवा प्रमुख योगेश सिंह, मन की बात प्रमुख छठकुंवर विश्वकर्मा, महिला प्रमुख आरती सिंह, सचिव शोभित निर्मलकर तथा बीएलओ-2 धनबाई प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन विस्तार अभियान को गति देने का संकल्प लिया।


