August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

‘हर घर साक्षर, हर नागरिक शिक्षित’ : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिलाई साक्षरता की शपथ

1 min read

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसमा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के दौरान मुख्य अतिथि उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने उपस्थित जनसमुदाय को साक्षरता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से जिले को पूर्ण साक्षर बनाने के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक स्वयं साक्षर बने और अपने परिवार, पड़ोस तथा समाज के निरक्षर लोगों को भी शिक्षा से जोड़ने का संकल्प ले।

 

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को पढ़ने-लिखने का अवसर उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला है, इसलिए साक्षरता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा, जनपद सदस्य निकिता, बीजमती राठिया, नरेंद्र पटनवार, टी.पी. उपाध्याय, जिला परियोजना अधिकारी ज्योति शर्मा, बीईओ संजय अग्रवाल, संदीप पांडे, अभिमन्यु टेकाम, प्राचार्य सी.एल. सारथी, कौशल्या देवी, अशोका बाई कंवर, मुकुंद उपाध्याय सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.