June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

डिजिटल तकनीक से संगठन को मिलेगी नई मजबूती, भाजपा मंडल जवाली का डीएलपी सम्मेलन उत्साह के साथ संपन्न

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  जवाली। भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी) सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन में संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा बूथ स्तर तक प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रवण तंवर ने की। स्वागत उद्बोधन में उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ संगठन को भी आधुनिक तकनीक से जोड़ना आवश्यक है। डिजिटल प्रशिक्षण के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा और अभियानों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकता है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों में और अधिक प्रभावशीलता आएगी।
मुख्य वक्ता मीना शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को समयानुकूल प्रशिक्षण देने के लिए निरंतर नवाचार कर रही है। डीएलपी के माध्यम से कार्यकर्ता घर बैठे विभिन्न विषयों का अध्ययन कर स्वयं को अधिक सक्षम, प्रशिक्षित और प्रभावी बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि तकनीक का सही उपयोग संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगा।

 

 

विशिष्ट अतिथि एवं मंडल प्रभारी चुलेश्वर राठौर, जिला किसान मोर्चा प्रभारी (जांजगीर-चांपा), ने कार्यकर्ताओं से डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने और नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। डीएलपी के माध्यम से मिलने वाला प्रशिक्षण संगठनात्मक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर पंजीयन की पूरी प्रक्रिया, प्रशिक्षण मॉड्यूल, अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन मूल्यांकन तथा प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई, जिससे कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण में सहभागिता की।
कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से जोड़ने, संगठन की विचारधारा को डिजिटल माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम सुंदर पटेल, फेंकू पैगम्बर, मोहन दास, द्विजेश मरकाम, हरीश कश्यप, लीला राजवाड़े, नरेंद्र चौहान, हर्ष चौहान, हेमंत, रामरतन पाटले, विजय लक्ष्मी, उमा बघेल, कमलेश कंवर, दिव्या चौहान, अजय कुमार निषाद, पुराण पटेल, प्रवीण द्विवेदी, गुलशन दास, रामायण सिंह, वीरेंद्र नामदेव, महेंद्र यादव सहित मंडल के वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.