तूफान में पेड़ गिरने से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा/लेमरू। ग्राम पंचायत बड़गांव के ग्राम लोहार टिकरा मझिपारा में बुधवार को तेज हवा और तूफान के दौरान एक पेड़ गिरने से 40 वर्षीय ग्रामीण शिवरतन मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया।
घटना की सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल शिवरतन मांझी को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला चिकित्सालय कोरबा पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि शिवरतन मांझी थाना लेमरू क्षेत्र के निवासी हैं। समय पर एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होने से घायल को शीघ्र चिकित्सा सुविधा मिल सकी। घटना के बाद क्षेत्र में तेज हवा और खराब मौसम को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है।


