July 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा संगठन को नई धार, किरण सिंह देव ने घोषित की प्रदेश नेतृत्व की नई टीम, अनुभवी चेहरों के साथ युवाओं को मिला बड़ा दायित्व

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  कोरबा भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत, गतिशील एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी टीम का ऐलान कर दिया है। यह नियुक्तियां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की सहमति एवं अनुमोदन से की गई हैं। नई टीम में अनुभव, संगठनात्मक दक्षता और युवा ऊर्जा का संतुलित समावेश देखने को मिल रहा है, जिससे आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए भाजपा को नई ताकत मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव द्वारा घोषित सूची के अनुसार,
प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में
जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, श्रीमती रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन लाल जैन, जी. वेंकटेश्वर एवं सतीश लाटिया को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

 

वहीं संगठन की रीढ़ माने जाने वाले प्रदेश महामंत्री पद पर
यशवंत जैन, अखिलेश सोनी एवं नवीन मारकंडे को नियुक्त किया गया है, जो संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देंगे।
प्रदेश मंत्री के रूप में
श्रीमती संध्या परघनिया, शिवनाथ यादव, जयंती पटेल, अमित साहू, जितेन्द्र कुमार वर्मा, श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, श्रीमती विद्या सिदार एवं सुश्री ऋतु चौरसिया को दायित्व सौंपा गया है।
पार्टी की आर्थिक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में श्री राम गर्ग को दी गई है। वहीं संगठनात्मक संचालन के लिए अशोक बजाज को कार्यालय प्रभारी तथा प्रीतेश गांधी को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रवक्ता टीम का विस्तार, सांसद संतोष पांडे बने मुख्य प्रवक्ता
भाजपा की विचारधारा और नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से सांसद श्री संतोष पांडे को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही प्रदेश प्रवक्ता के रूप में
देवलाल ठाकुर, नलिनीश ठोकने, अमित चिमनानी, शिवनारायण पाण्डेय, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकेश्वर जैन, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, श्रीमती किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, श्रीमती शताब्दी पाण्डेय, के.एल. चौहान एवं उज्जवल दीपक को जिम्मेदारी दी गई है। यह टीम मीडिया और जनसंवाद के क्षेत्र में पार्टी की आवाज को और अधिक सशक्त बनाएगी।
मोर्चा एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों की भी घोषणा
पार्टी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं—
राहुल योगराज टिकरिहा – प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा
श्रीमती विभा अवस्थी – प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा
अशोक साहू – प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा
आलोक सिंह ठाकुर – प्रदेश अध्यक्ष, किसान मोर्चा
डॉ. सनम जांगड़े – प्रदेश अध्यक्ष, अजजा मोर्चा
सत्यनारायण सिंह – प्रदेश अध्यक्ष, अजा मोर्चा
मखमूर इकबाल खान – प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा
इसके साथ ही
अवधेश सिंह चंदेल को प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक,
चुन्नीलाल साहू को प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक,
हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक,
मितुल कोठारी को सोशल मीडिया संयोजक तथा
सुनील पिल्लई को आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है।
संगठन को मिलेगी नई दिशा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव द्वारा गठित यह नई टीम संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क विस्तार और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अनुभव और युवा जोश के इस समन्वय से भाजपा छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक सशक्त होकर आगे बढ़ेगी। पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.