“आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” सम्मेलन में गूंजा आत्मविश्वास का स्वर — तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह बोले, आत्मनिर्भरता ही सशक्त भारत की नींव


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के दीपका मंडल स्थित स्नेहमिलन परिसर में आज “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान – विधानसभा सम्मेलन” का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने शिरकत की और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में जनता की भागीदारी को सर्वोपरि बताया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि —
“आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल आर्थिक स्वावलंबन नहीं, बल्कि यह हमारे विचार, कर्म और सेवा भाव में आत्मविश्वास का प्रतीक है। भारतीय जनता पार्टी संगठन, सेवा और समर्पण के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जोड़ने का कार्य कर रही है।”
इस अवसर पर मंच पर अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आत्मनिर्भर भारत अभियान की भावना के अनुरूप उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने भाजपा के संगठनात्मक संकल्प को और मज़बूती देने का प्रण लिया।
सम्मेलन में शामिल प्रमुख अतिथि व पदाधिकारीगण :
पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री मनोज शर्मा
जिला महामंत्री भाजपा श्री संजय शर्मा
नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेन्द्र राजपूत
जिला मंत्री श्री अजय दुबे
श्रीमती कमला बरेठ (जिला मंत्री कोरबा)
श्रीमती सुनीता पाटले (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य)
श्री चूलेश्वर राठौर (जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा)
श्री विनोद यादव (जिला पंचायत सदस्य)
श्रीमती निकिता जायसवाल उपाध्याय (जिला पंचायत कोरबा)
श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन (अध्यक्ष, नगर पंचायत छुरी कला)
श्रीमती पूर्णिमा जगत (अध्यक्ष, जनपद पंचायत पाली)
श्रीमती संगीता साहू (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत दीपका)
श्री हीरानंद पंजवानी (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत छुरी)
श्री शैलेश सिंह (वरिष्ठ भाजपा नेता)
श्री शिवचरण राठौर (पूर्व जिला मंत्री)
श्री दुष्यंत शर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष हरदी बाजार)
श्री द्वारिका शर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपका)
साथ ही भाजपा के सभी मंडलों के अध्यक्ष —
श्री राजू प्रजापति (दीपका),
श्री दिनेश राठौर (भिलाई बाजार),
श्री कृष्णा पटेल (हरदी बाजार),
श्री उदय शर्मा (बाकी मोगरा),
श्री अभिषेक गर्ग (कटघोरा) तथा
श्री श्रवण सिंह तंवर (जावली)

अपने-अपने मंडलों के कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित रहे।
दीपका मंडल के महामंत्री धरम तिवारी, गुलशन ध्रुव, उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, मंत्री मधुरिमा सोलंकी व राधेश्याम पटेल समेत सभी पार्षदगण — अरुणेश तिवारी, सविता कंवर, हिमांशु देवगन आदि ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति और जनजाति मोर्चा सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इनमें प्रमुख रूप से —
ज्योति तिवारी (महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष), समारु कशेर (किसान मोर्चा अध्यक्ष), विकाश सोनी (पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष), राजू श्रोते (अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष), दीपक गिलहरे (अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष) शामिल रहे।
विधायक प्रतिनिधि सानिध्य सोलंकी और निलेश साहू भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता बुधवारा देवांगन, सुभद्रा यादव, मीना सिन्हा, अनीता पटेल, मधु राठौर, काजल सिंह, सारिका यादव सहित अनेक समाजसेवी और नागरिक भी शामिल हुए।
सम्मेलन की विशेषता :
कार्यक्रम में “आत्मनिर्भर भारत” के विज़न को सशक्त बनाने के लिए नीति, नवाचार और स्थानीय विकास पर विचार-विमर्श हुआ। सभी वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि कटघोरा विधानसभा को संगठन, सेवा और आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ाना ही सच्ची देशभक्ति है।
🙏 कटघोरा विधानसभा आत्मनिर्भरता, संगठन और सेवा के संकल्प के साथ निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है।

