February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

✨कोरबा में सर्ववर्गीय जायसवाल कलार सभा ने श्रद्धा और उत्साह से मनाई भगवान सहस्रबाहु जयंती✨

 

एकता, संगठन और सेवा का दिया संदेश — समाज के विकास हेतु लिया संकल्प
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/  कोरबा। सर्ववर्गीय जायसवाल कलार सभा द्वारा अपने आराध्य देव भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की जयंती बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आयोजन स्थल जायसवाल कलचुरी भवन, कोरबा पर सुबह से ही स्वजातीय बंधुओं की उपस्थिति से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और भगवान सहस्रबाहु की आरती से हुआ, जिसके बाद पूरा परिसर “जय सहस्रबाहु भगवान की जय” के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम में सर्ववर्गीय जायसवाल समाज के पदाधिकारी, महिला मंडल, युवा वर्ग और समाज के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। जयंती समारोह में समाज के जिला अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना ने कहा कि भगवान सहस्रबाहु अर्जुन केवल बल और पराक्रम के प्रतीक नहीं, बल्कि संगठन, न्याय और नेतृत्व के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि समाज को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल और श्री लखनलाल देवांगन का सदैव सहयोग प्राप्त होता रहा है।
संस्थापक कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, मनोज पराशर एवं राजेंद्र जायसवाल ने भी सभा को संबोधित करते हुए समाज में एकता और सेवा भावना के विस्तार पर बल दिया। जायसवाल युवा सभा के अध्यक्ष संजय जायसवाल एवं महिला मंडल की अध्यक्ष पल्लवी जायसवाल ने सभी स्वजातीय बंधुओं का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पोंडीबहार क्षेत्र की पार्षद श्रीमती चंद्रकली जायसवाल को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि भगवान सहस्रबाहु की जयंती न केवल कोरबा, बल्कि कटघोरा, छुरी, पाली, दीपका और आसपास के गांवों में भी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। समाज की एकजुटता का ही परिणाम है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कटघोरा में भगवान सहस्रबाहु के नाम पर चौक, गार्डन और प्रवेश द्वार का भूमिपूजन किया है, जो समाज के लिए गर्व का विषय है।
कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की गई कि आगामी 9 नवंबर को रतनपुर में प्रदेश स्तरीय जायसवाल समाज सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें अधिकाधिक संख्या में समाजजनों से उपस्थिति की अपील की गई।
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोरबा स्थित कलचुरी जायसवाल भवन में 25 लाख रुपए के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। नववर्ष में गौ माता चौक पर समाज के आगामी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की भी जानकारी दी गई।
समारोह में अनिल जायसवाल, आशीष जायसवाल, रोशन जायसवाल, मनीष जायसवाल, भास्कर जायसवाल, राधा जायसवाल, मिथलेश जायसवाल, धमेंद्र जायसवाल, मधुसूदन जायसवाल, उमेश जायसवाल, अमरनाथ कौशिक, के.बी. कौशिक, विशाल जायसवाल, विजय जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, मनमोहन कौशिक, जीवन जायसवाल, नितिन जायसवाल, बाबू जायसवाल, अमित जायसवाल, जय जायसवाल, नरेंद्र जायसवाल, शौर्य जायसवाल, संदीप जायसवाल, रानू जायसवाल, राहुल डिक्सेना, हरीश जायसवाल, देवेंद्र जायसवाल, सत्या जायसवाल, अमर जायसवाल, कुणाल जायसवाल, हर्ष जायसवाल, रजनी जायसवाल, सुनील जायसवाल, पिंकी जायसवाल, सुमन जायसवाल, भुवनेश्वर महतो सहित समाज के अनेक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पल्लवी जायसवाल ने सुचारू रूप से किया। अंत में सभी समाजजनों ने एकता, सहयोग और सेवा के भाव से कार्य करते हुए समाज को नई दिशा देने का संकल्प लिया।
📸 भक्ति, एकता और उमंग से सराबोर यह आयोजन समाज की आस्था और संगठन शक्ति का अनुपम उदाहरण रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.