February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

एसआईआर का विरोध कर कांग्रेस लोकतंत्र के प्रति अपनी नीयत पर खुद खड़ी कर रही सवाल : पाण्डेय

 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बोले – ईवीएम को बदनाम करने वाली कांग्रेस अब मतदाता सूची सुधार अभियान पर भी फैला रही भ्रामकता
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि देशभर में चुनाव आयोग द्वारा घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का भाजपा स्वागत करती है। यह कदम देश की चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और त्रुटि-मुक्त बनाएगा।
उन्होंने कहा कि इस पुनरीक्षण अभियान में करीब 51 करोड़ मतदाता शामिल होंगे, जो 28 अक्टूबर से शुरू होकर 7 फरवरी तक, यानी 103 दिनों तक चलेगा। इस अवधि में मतदाता सूची में सुधार, नए मतदाताओं का समावेश, मृतकों एवं डुप्लीकेट नामों का निष्कासन जैसे अहम कार्य किए जाएंगे।

 

पाण्डेय ने कहा कि इससे चुनाव प्रणाली में व्याप्त त्रुटियों का स्वतः निवारण होगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया और सशक्त बनेगी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि —
“कांग्रेस पहले ईवीएम को बदनाम करती रही, जबकि देश की विभिन्न अदालतों ने 40 बार ईवीएम को पूरी तरह सही और सुरक्षित बताया है। अब वही कांग्रेस एसआईआर जैसी सुधारात्मक प्रक्रिया का भी विरोध कर रही है, जो उसके लोकतंत्र विरोधी चरित्र को उजागर करता है।”
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या, बूथ कैप्चरिंग और चुनावी धांधली कांग्रेस के राजनैतिक चरित्र का हिस्सा रहा है। आज जब चुनाव आयोग मतदाता सूची को सुधारने का पारदर्शी अभियान चला रहा है, तब कांग्रेस उसका विरोध कर खुद को कठघरे में खड़ा कर रही है।
पाण्डेय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक इस अभियान में जन-जागरूकता बढ़ाने में जुटेंगे ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदान अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने अपील की कि मतदाता अपने नाम, पते या अन्य जानकारी की जांच करें और आवश्यक संशोधन समय रहते करवाएं।
शिवनारायण पाण्डेय
प्रदेश प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.