✨प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने दंतेश्वरी माता के दरबार में टेका माथा✨


दंतेवाड़ा पहुंचे देव ने प्रदेश की खुशहाली और विकास के लिए की पूजा-अर्चना
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शनिवार को अपने प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा पहुंचे, जहाँ उन्होंने माता दंतेश्वरी मंदिर में जाकर माता के दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण तथा संगठन की मजबूती की कामना की।
दंतेवाड़ा पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात उन्होंने कहा कि “माता दंतेश्वरी शक्ति और आस्था का प्रतीक हैं। उन्हीं के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहेगा।”
इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, जिला भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ माता के दर्शन कर प्रदेश की उन्नति, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
प्रदेश अध्यक्ष देव ने मंदिर में दर्शन उपरांत स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसेवा और राष्ट्रसेवा की भावना से कार्य कर रही है, और हर कार्यकर्ता को संगठन के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन से जिले में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

