August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का आह्वान — विधायक अमर अग्रवाल बोले: “2047 तक विकसित भारत बनाना हमारा संकल्प”

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। “आत्मनिर्भर भारत” का मंत्र अब केवल एक नारा नहीं, बल्कि हर नागरिक के भीतर जागृत हो रही नई चेतना बन चुका है। इसी संकल्प को सशक्त करने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर 2025 को टीपी नगर स्थित आशीर्वाद पॉइंट में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने कहा—
“आत्मनिर्भर भारत का सपना हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का है। 1947 में हमें आज़ादी मिली थी और अब 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व के सामने खड़ा करना हमारा राष्ट्रीय संकल्प है। कभी ‘सोने की चिड़िया’ कहलाने वाला भारत आज फिर से समृद्धि और गौरव की ओर अग्रसर है।”

 

 

 

अमर अग्रवाल ने कहा कि आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक और वैचारिक स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देकर “वोकल फॉर लोकल” की भावना को सशक्त करें।
इस अवसर पर नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला प्रभारी श्री गोपाल साहू, पूर्व महापौर श्री जोगेश लम्बा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राजीव सिंह, जिला महामंत्री एवं पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, महामंत्री श्री अजय विश्वकर्मा एवं श्री मनोज मिश्रा मंचासीन रहे।

 

 

सभी अतिथियों ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, स्थानीय स्तर पर नवाचार, उद्यमिता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर बल दिया। महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब प्रत्येक नगर, ग्राम और व्यक्ति अपने क्षेत्र में स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़े। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी और लघु उद्योगों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया।
सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं और युवाओं ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे “विकसित भारत @2047” के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु समर्पित होकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों और प्रेरक वक्तव्यों से पूरा सभागार देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से ओतप्रोत यह सम्मेलन कोरबा विधानसभा क्षेत्र में नई ऊर्जा और जागरूकता का संदेश देकर सम्पन्न हुआ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.