August 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

अंचल उर्फ ‘जीनी’ की दबंगई! ट्रांसपोर्टर को बंदूक की नोक पर धमकाया — कहा, “ट्रेलर जला दूंगा, जान से मार दूंगा”, साथी संग 1500 रुपये लूटे — CCTV में कैद पूरी वारदात, FIR दर्ज

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। शहर में फिर एक बार अपराधियों के हौसले बुलंद दिखाई दिए हैं। पूर्व में गैरजमानती अपराध में फरार चल रहा अंचल अग्रवाल उर्फ जीनी अग्रवाल अब एक नए आपराधिक कृत्य में फंस गया है। आरोप है कि उसने अपने साथी दीपक शर्मा के साथ मिलकर आधी रात ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा धमकी दी, बंदूक तानकर भयादोहन किया और रुपये लूटकर फरार हो गया।
मामले की शिकायत ट्रांसपोर्टर आयुष कुमार सिंह, पिता स्व. ठाकुर बिनोद कुमार सिंह (आयु 25 वर्ष), निवासी फेस-01 एलआईजी-18, आर.पी. नगर, कोरबा ने सिविल लाइन रामपुर थाने में दर्ज कराई है।

 

 

 

प्रार्थी ने बताया कि 22 अक्टूबर की रात्रि लगभग 12 बजे से 1 बजे के बीच वह निहारिका फेस-01 स्थित दशहरा मैदान के सामने अपने ट्रेलर में दूसरी बैटरी लगवा रहा था। इसी दौरान अंचल अग्रवाल उर्फ जीनी (निवासी पं. रविशंकर शुक्ल नगर) अपने साथी दीपक शर्मा (निवासी आर.पी. नगर फेस-02) के साथ मौके पर पहुंचा। दोनों ने पहुंचते ही गाली-गलौच शुरू कर दी और जीनी ने बंदूक निकालकर सीधे उसके सीने पर तान दी।

 

 

ट्रांसपोर्टर को जान से मारने की धमकी देते हुए जीनी बोला — “तू ज्यादा होशियार बनता है… तेरे ट्रेलर को आग से जला दूंगा… अगर कहीं अकेला दिख गया तो तुझे जान से मार दूंगा।” भय के माहौल में दोनों ने उसकी जेब में रखे 1500 रुपये छीन लिए और वहां से फरार हो गए।
घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है। ट्रेलर के चालक ने भी घटना को प्रत्यक्ष रूप से देखा और सुना है। पुलिस ने पीड़ित के बयान और सबूतों के आधार पर अंचल अग्रवाल उर्फ जीनी एवं दीपक शर्मा के विरुद्ध धारा 296, 351(3) एवं 309(4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी जीनी अग्रवाल का क्षेत्र में पहले भी कई बार विवादों से नाम जुड़ चुका है। पुलिस अब इस नए मामले को गंभीरता से लेकर दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.