August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में बाइकर्स गैंग का तांडव — पुलिस की दबिश, 3 युवक गिरफ्तार, 8 बाइक जब्त

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।
स्वतंत्रता दिवस के दिन कोरबा शहर में बाइकर्स गैंग ने मानिकपुर चौकी क्षेत्र में उत्पात मचाकर लोगों की शांति भंग कर दी। तेज रफ्तार से बाइकों का हुड़दंग, साइलेंसर की तेज आवाज और लापरवाह स्टंट से कॉलोनियों के निवासी व राहगीर परेशान हो उठे।

जानकारी के अनुसार, यह गिरोह कॉलोनी और हेलीपैड इलाके में लगातार चक्कर लगाकर तेज रफ्तार व कर्कश साइलेंसर बजा रहा था। इसी बीच जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक और वन अमला स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए आत्मानंद विद्यालय पहुंचे। विद्यालय के समीप स्थित हेलीपैड में बाइकर्स की हरकतों को देख अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद पुलिसकर्मी व वनकर्मी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मशक्कत के बाद तीन बाइकर्स को धर दबोचा और आठ बाइकों को जब्त कर मानिकपुर चौकी पहुंचाया। फिलहाल पकड़े गए युवकों पर कानूनी कार्रवाई जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के बाइकर गैंग से मोहल्लों में आए दिन दहशत का माहौल बन जाता है और बुजुर्गों व बच्चों का सड़क पर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। पुलिस की इस कार्रवाई से नागरिकों ने राहत की सांस ली है।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.