August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा ने स्वतंत्रता दिवस पर कोरबा जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

 

कोरबा, 14 अगस्त 2025।
 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   नगर पालिका बाकी मोगरा के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कोरबा जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन हमारे राष्ट्र के गौरव, बलिदान और स्वतंत्रता के अद्वितीय इतिहास को स्मरण करने का दिन है। यह दिन हमें उन वीर सपूतों के त्याग की याद दिलाता है, जिन्होंने आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

विकास झा ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी भी है। हमें समाज में भाईचारे, एकता, स्वच्छता, शिक्षा और विकास के मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा, “तिरंगे की शान और देश की आन बनाए रखना हर भारतीय का परम कर्तव्य है। इस स्वतंत्रता दिवस पर हम यह संकल्प लें कि हम अपने जिले को विकास, प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।”

अंत में उन्होंने जिले के सभी नागरिकों के सुख, शांति और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि यह स्वतंत्रता दिवस हर दिल में देशभक्ति की ज्योति को और प्रज्वलित करे तथा हमें एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की ओर प्रेरित करे।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.