August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़वासियों को स्वाधीनता पर्व की 78वीं वर्षगाँठ पर शुभकामनाएँ व बधाई दी है

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्वाधीनता पर्व के अमृतकाल में हम सब छत्तीसगढ़ को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करने, अपने बलिदानी स्वाधीनता सेनानियों के सपनों को साकार करने और सर्वधर्म समभाव, सामाजिक समरसता व सुशासन स्थापना के लक्ष्य का संधान करके गरीबों के कल्याण के लिए योजनाओं व कार्यक्रमों के लिए प्रतिक्षण तत्पर हों, तभी स्वतंत्रता के लिए किया गया बलिदान सार्थक होगा। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सारी दुनिया भारत की ओर विश्वास के साथ देख रही है। हमारा स्वतंत्र भारतवर्ष आज वैश्विक नेतृत्व में अति विशिष्ट स्थान पर है। 78वर्षों में भारत निरंतर सुदृढ़ हुआ है। हम आज जिस गौरवशाली अभूतपूर्व मुकाम पर हैं, यह हम सभी भारतीयों के कौशल का प्रतिफल है। वैश्विक आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के प्रखर आलोक में छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आतंक से पूरी तरह मुक्त हो और स्वतंत्र भारतीय राष्ट्र की निरंतर मजबूती के इतिहास में छत्तीसगढ़ का योगदान सुनहरे अक्षरों में अंकित हो। श्री देव ने कहा कि तंत्र को जन-गण-मन के अनुरूप ढालने का जो अभियान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आरंभ किया है, पूर्ण विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की जनता उसमें पूर्ण समर्पण और उत्साह के साथ अपना योगदान देगी।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.