October 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में भाजपा की भव्य तिरंगा बाइक रैली — राष्ट्रगान और जयघोष से गूंजा शहर

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/  कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में चल रहे “मोर तिरंगा, मोर अभिमान” अभियान के अंतर्गत भाजपा कोरबा नगर मंडल द्वारा आज एक भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं जिला कोरबा नेतृत्व के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली की शुरुआत सीतामढ़ी चौक से हुई, जो टीपी नगर, मुख्य मार्गों से होते हुए निहारिका घंटाघर तक पहुँची।

 

रैली में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता तिरंगा लहराते हुए और माँ भारती के जयघोष करते हुए उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते रहे। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा, जबकि देशभक्ति गीतों और डीजे की धुन ने माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया। यह रैली निहारिका घंटाघर पहुंचकर राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुई, जिसने कोरबा नगर में देशप्रेम का अनूठा संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, पार्षद एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्री नरेंद्र देवांगन सहित भाजपा प्रदेश, जिला, मंडल संगठन, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, पार्षदगण, पूर्व पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक-सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह तिरंगा बाइक रैली कोरबा में देशभक्ति और एकता का प्रतीक बनकर इतिहास में दर्ज हो गई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.