August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सिरमिना में भाजपा की भव्य बाइक तिरंगा रैली — गांव-गांव गूंजे देशभक्ति के नारे, “मोर तिरंगा, मोर अभिमान” अभियान को मिली ऐतिहासिक सफलता

1 min read

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “मोर तिरंगा, मोर अभिमान” अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल सिरमिना द्वारा 13 अगस्त 2025, बुधवार को भव्य बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ सिरमिना हाई स्कूल मैदान से हुआ, जहाँ देशभक्ति गीतों की धुन और कार्यकर्ताओं के जोश ने पूरे माहौल को देशप्रेम से भर दिया।

 

डीजे की गूंज और लहराते तिरंगों के साथ रैली ने सिरमिना, नावापारा, सिमगा, घोसरा, गड़रा, जामकछार, बगाही, मिसिया, झीनपुरी, भादरा होते हुए कोरबी चौक तक का लंबा मार्ग तय किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे लगाते हुए स्वतंत्रता, एकता और अखंडता का संदेश दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और तिरंगा यात्रा के प्रति उत्साह जताया।

भाजपा मंडल चोटिया के अध्यक्ष श्री सोहन सिंह कोराम ने सभी वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “आप सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और सफल बन सका।”

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम प्रभारी प्रहलाद सिंह बिंझवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री रवि मरकाम, महामंत्री श्री राकेश जायसवाल, महामंत्री कमला पेंन्द्रो, ईश्वर बिंझवर, रामाविलास साहू, विकास जायसवाल, लालजी पाण्डेय, रीता उइके, एवं सिरमिना मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के संयोजक श्री अशोक रजक, सह-संयोजक रामलाल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

अंत में जोरदार जयघोष “जय भाजपा, तय भाजपा” के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और सभी ने देश की सेवा एवं राष्ट्रगौरव की रक्षा का संकल्प लिया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.