August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रायपुर में “जरा याद करो कुर्बानी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन — स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर, 13 अगस्त 2025।
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अवनि एजुकेशन सोसायटी एवं बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में “जरा याद करो कुर्बानी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पांडेय, विधायक कुरूद श्री अजय चंद्राकर, विधायक रायपुर दक्षिण श्री सुनील सोनी, विधायक धरसीवा श्री अनुज शर्मा और रायपुर की महापौर श्रीमती मिनल चौबे ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य मंचन के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमर बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। विशेष आकर्षण के रूप में स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति चिन्ह, ऐतिहासिक पत्रिकाओं एवं दुर्लभ दस्तावेज़ों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसने सभी आगंतुकों को भारत के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। पूरा आयोजन देशभक्ति के उत्साह और उमंग से सराबोर रहा, जिसने सभी के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.