August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा की रितु चौरसिया बनी भाजपा छत्तीसगढ़ की प्रदेश मंत्री — प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने घोषित की नई टीम

त्रिनेत्र टाइम्स रायपुर/कोरबा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की सहमति से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंहदेव जी ने आज भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की। इस नई टीम में कोरबा जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब सुश्री रितु चौरसिया को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

रितु चौरसिया के चयन से कोरबा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उन्हें एक सक्रिय, ऊर्जावान और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने पार्टी संगठन में लंबे समय से विभिन्न स्तरों पर योगदान दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि नई टीम संगठन को मजबूती देने और आने वाले चुनावों में पार्टी को सशक्त बनाने के लिए काम करेगी। वहीं, रितु चौरसिया ने इस दायित्व को सेवा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.