August 16, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पाली में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा — देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा /पाली। भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली द्वारा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा यात्रा” के अंतर्गत सोमवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को नमन करना तथा लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना था।

यात्रा का शुभारंभ गांधी चौक पाली से हुआ, जहां नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, पाली भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। बैंड पार्टी की धुनों, गगनभेदी नारों और देशभक्ति के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा और माहौल देश प्रेम से सराबोर हो गया।

यात्रा में मंडल के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी, सभी बूथ अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। स्थानीय लोगों ने घरों और दुकानों से तिरंगे को सलामी दी और यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक पहुंची, जहां पार्टी नेताओं ने देशभक्ति का संदेश देते हुए लोगों से तिरंगे का सम्मान और देश के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया और इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में उनके सहयोग को सराहा। तिरंगे की लहराती छटा और देशभक्ति के नारों ने इस दिन को पाली नगर के लिए यादगार बना दिया।

More Stories

1 min read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

1 min read
Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.